न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: रविवार को राजगंज में कोयला लदे वाहनों के खिलाफ धनबाद डीटीओ की ओर से कार्रवाई की गई है. इस दौरान कतरास रोड स्थित महतो धर्म कांटा के समीप कोयला लदे तीन वाहनों को पकड़ा गया. कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को जब्त कर राजगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, डीटीओ की टीम ने महतो धर्म कांटा के समीप जांच के दौरान तीनों वाहनों को पकड़ा. बताया जाता है कि कार्रवाई के बाद वाहन चालकों को सीजर लिस्ट भी उपलब्ध करा दी गई है. डीटीओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयला लदे वाहनों के परिचालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पदोन्नति और चयन के मामले में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड