भरनो में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान,1.25 लाख का काटा चालान

भरनो में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान,1.25 लाख का काटा चालान

स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग और छत पर सवारी बैठाने के मामले में भी सख्त कार्रवाई

भरनो में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान125 लाख का काटा चालान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क:-
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारीश बिन ज़मा के निर्देशानुसार एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना चेकपोस्ट पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.डीटीओ के टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई ने नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा दिया.इस व्यापक जांच के दौरान,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले  60 से अधिक वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई. जिससे जिला प्रशासन ने कुल 1.25 लाख रुपए जुर्माना वसूला.

स्कूल बसों पर प्रशासन की सख्ती: ओवरलोडिंग और जोखिम भरी यात्रा पर कार्रवाई
अभियान के दौरान प्रशासन ने स्कूली वाहनों पर विशेष सख्ती दिखाई.डीएवी राजश्री स्कूल भरनो और शैलपुत्री स्कूल भरनो के संचालकों को वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के मामले में फटकार लगाई गई और उन पर जुर्माना लगाया गया.इसके अलावा,यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले परिवहन के तरीके पर भी कड़ी कार्रवाई की गई. 
जाँच का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया/मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुनिश्चित करने पर रहा. इसके अतिरिक्त, ट्रिपल राइडिंग,तेज गति,'ड्रिंक एंड ड्राइव' के मामले पकड़े गए, साथ ही अमान्य कागज़ात जैसे लाइसेंस,इंश्योरेंस और पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई.

'हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, प्रशासन आपको नहीं छोड़ेगी'
जुर्माना लगाने के साथ ही, अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने पर भी ज़ोर दिया. इस सघन जाँच अभियान में गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,एसआई अभिनन्दन कुमार,मंटू चौधरी,एएसआई रामजी बैठा,प्रदीप कुमार,मोटर वाहन निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह व प्रदीप तिर्की सहित डीटीओ कार्यालय के कर्मी और भरनो पुलिस के जवान उपस्थित थे.

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का