आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: महावीर चौक पर एनएच 143 के किनारे सूखे पेड़ के गिरने से बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. लोगों ने बताया कि कई बार पेड़ को हटाने के लिए नगर परिषद को आग्रह किया गया है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है. बता दें कि अभी गर्मी के मौसम में कभी भी अचानक तेज आंधी तूफान बारिश हो रही है. जिससे बड़े बड़े पेड़ गिर रहे हैं. ऐसे में शहर के बीचोबीच इस सूखे पेड़ के खतरे को अनदेखी करना बड़ी घटना को निमंत्रण देने जैसा है.
नगर परिषद से आग्रह है कि कृपया इस सूखे पेड़ और शहरी क्षेत्र में इसी तरह के अन्य सूखे पेड़ों को कटवाएं. जिससे तेज आंधी के दौरान ये सूखे पेड़ किसी तरह का खतरा बने.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट के विरोध में बोकारो के पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च