गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: :चाकुलिया वन क्षेत्र के तहत आने वाले मानुषमुड़िया उप-बीट स्थित केशरदा बीट क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने स्थानीय ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. जानकारी के अनुसार, हाथियों का एक झुंड वन बेनाशोली से दांदुडीही की ओर जाने वाले मुख्य वन मार्ग से सटे साल के घने जंगलों में जम गया है. जंगल के रास्ते से सटे इलाके में हाथियों के बसेरे के कारण राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में अनहोनी का डर सता रहा है. हाथियों के आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है और हाथियों की गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है. वन अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का हुआ प्रकाशन, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण