प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का हुआ प्रकाशन, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण

प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का हुआ प्रकाशन, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर प्रकाशित मतदाता सूची एवं ASDD सूची की जांच की

प्रारूप मतदाता सूची व asdd सूची का हुआ प्रकाशन उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर प्रकाशित मतदाता सूची एवं ASDD सूची की जांच की.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 209 (मध्य विद्यालय लातेहार बाजार पूर्वी भाग), 210 (मध्य विद्यालय लातेहार बाजार पश्चिम भाग), 223 (उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पूर्वी भाग) एवं 224 (उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पश्चिम भाग) का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रारूप मतदाता सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य आवश्यक सुधार से वंचित न रहे.

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं.

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मडकी, ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में 95 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.