गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी व...

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

गांडेय में डॉ बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय डेस्क: गांडेय प्रखंड अंतर्गत करीबांक पंचायत के शीतला गांव में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में अस्पताल संचालक डॉ. असलम, डॉ. वसीम, डॉ. एन. मोहम्मद, डॉ. नाशरा खान, मो. रमजान सहित अन्य लोगों ने मंत्री का स्वागत गुलदस्ता और फूलमाला पहनाकर किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. बशीर ने लंबे समय तक क्षेत्र के गरीबों की सेवा की थी. अब उनके पुत्र एवं परिजनों द्वारा अस्पताल खोलकर उनकी इच्छा को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में कम खर्च में गरीबों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

बजट सत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा का बजट सत्र राज्य के लिए महत्वपूर्ण होगा. यह “अबुआ बजट” है, जिसमें गरीब, मजदूर, किसान, महिला, विद्यार्थी और व्यवसायियों सहित सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है. महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान भी किया गया है.

अस्पताल संचालक मो. असलम ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि गांडेय में एक ऐसा अस्पताल खुले, जहां गरीबों का सस्ती दर पर हर प्रकार का इलाज हो सके. उसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से अस्पताल की शुरुआत की गई है.

कार्यक्रम के बाद मंत्री सड़क मार्ग से धनबाद के लिए रवाना हो गए. मौके पर घाटकुल पंचायत के मुखिया मो. हाफिज, समाजसेवी मो. सुलेमान, मो. शाकिर, सुनील रवानी, नंदू रवानी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

संबंधित सामग्री

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल