पुस्तक विमोचन

डॉ. ए.टी. मिश्रा की पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' का विमोचन प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑफ झारखंड संजीव कुमार ने किया

वर्ष 2010 में डॉ ए.टी. मिश्रा इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डॉ. ए.टी. मिश्रा की पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' का विमोचन प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑफ झारखंड संजीव कुमार ने किया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के वन, वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े अनुभवों को संकलित कर तैयार की गई डॉ. ए.टी. मिश्रा, आईएफएस की पुस्तक ‘Voices from the Forest’ का अनावरण बुधवार को वन भवन, रांची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखंड संजीव कुमार, आईएफएस ने किया.

इस अवसर पर संजीव कुमार ने डॉ. ए.टी. मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यपालक निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, ज्ञान और कार्यों का महत्वपूर्ण संकलन है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. मिश्रा के अनुभवों और ज्ञान से समाज को भविष्य में भी निरंतर लाभ मिलता रहेगा. यह पुस्तक वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों तथा पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी.

 प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड झारखंड डॉ ए टी मिश्रा की किताब 'बर्ड्स ऑफ झारखंड पक्षी प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय और उपयोगी है.

पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' में झारखंड की समृद्ध वन संपदा, साल के घने जंगलों, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्यों तथा राज्य की जैव विविधता का उल्लेख किया गया है. इसके साथ ही वन संरक्षण की चुनौतियों, खनन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन, वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के प्रति उनके दृष्टिकोण को भी स्थान दिया गया है.

लेखक ने वन विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभवों, क्षेत्रीय चुनौतियों तथा उनके समाधान के प्रयासों को पुस्तक के माध्यम से साझा किया है. इसका उद्देश्य वन संरक्षण के क्षेत्र में प्राप्त अनुभवों और सीख को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है.

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विश्वनाथ शाह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी. वेंकटेश्वर लू, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एस.आर. नटेश, वन संरक्षक (प्रशासन) पी.आर. नायडू, उप वन संरक्षक विजय शंकर दुबे, वन प्रमंडल पदाधिकारी (प्रशासन) अजिंक्य बनकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, रांची श्रीकांत वर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यप्राणी प्रमंडल रांची अवनीश चौधरी सहित वन विभाग केअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: PLFI टेरर फंडिंग मामले में निवेश कुमार की जमानत पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित सामग्री

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026