राज्य खाद्य निगम गोदाम, बैरिया का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

राज्य खाद्य निगम गोदाम, बैरिया का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

राज्य खाद्य निगम गोदाम बैरिया का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
जिला आपूर्तिपदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार दास द्वारा बुधवार को राज्य खाद्य निगम गोदाम,बैरिया मेदिनीनगर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान गोदाम में खाद्यान्न भंडारण, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने गोदाम परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खाद्यान्न का सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव करने तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु FIFO (First In First Out) पद्धति का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी आवश्यक पंजीयों का अद्यतन संधारण करने एवं गोदाम परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को निरंतर चालू अवस्था में रखने को कहा गया. 

उन्होंने गोदाम में उपलब्ध सभी खाद्यान्न स्टॉक को वैज्ञानिक तरीके से स्टैकिंग कर सुरक्षित रखने का भी निर्देश सहायक गोदाम प्रबंधक को दिया, ताकि खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं सुरक्षा बनी रहे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए गोदाम प्रबंधन में सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेदिनीनगर नगर निगम सदर, सहायक गोदाम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ से हजारीबाग तक सक्रिय हुआ BJP संगठन, 6 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक