नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिक...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान कर्मियों के लिए जिला स्तर पर डाटाबेस निर्माण कार्य के अलावा विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता संबंधी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. आगे उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बहुत जरूरी है कि चुनाव के दौरान कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरे तरह से प्रशिक्षण दिया जाए और फीडबैक मैनेजमेंट के तर्ज पर कार्य करे, ताकि कोई समस्या न हो. आगे उन्होंने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से अपने कोषांग की बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने मीडिया कोषांग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी बूथों के निरीक्षण करते हुए एएमएफ व लाइव वेबकास्टिंग से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. आगे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग, सूचना तकनीकी (कंप्यूटर कोषांग), निर्वाचन कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, परिवहन कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग, विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों की स्थापना, वार्ड पार्षद के आरक्षण एवं आवंटन के उपरांत जिला गजट का प्रकाशन, मतपेटिका की आवश्यकता, उपलब्धता, मरम्मति एवं तैयारी, मतदान कर्मियों के लिए जिला स्तर पर डाटाबेस निर्माण कार्य एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन हेतु व्यय राशि आवंटन का आकलन, मांग एवं प्राप्ति, मतदान हेतु सुरक्षा बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता, वाहनों की आवश्यकता और उपलब्धता, सामान्य, संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों आदि की जानकारी प्राप्त की तथा सभी तैयारियों को प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

नगर पालिका चुनाव को लेकर नाम निर्देशन केंद्रों (निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष) का चयन निम्नलिखित किया गया है.

  1. देवघर नगर निगम के महापौर पद के नाम निर्देशन हेतु अपर समाहर्ता कक्ष
  2. देवघर नगर निगम के वार्ड पार्षद वार्ड सं0-01 से 12 के नाम निर्देशन हेतु स्थापना उप समाहर्ता का कक्ष
  3. देवघर नगर निगम के वार्ड पार्षद वार्ड सं० 13 से 24 के लिए अनुमण्डल देवघर स्थित कार्यपालक दण्डाधिकारी का कक्ष
  4. देवघर नगर निगम के वार्ड पार्षद वार्ड सं0- 25 से 36 के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, देवघर का कक्ष
  5. मधुपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, मधुपुर का कक्ष.
  6. मधुपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद वार्ड सं0-01 से 12 पद के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी, मधुपुर का कक्ष
  7. मधुपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद वार्ड सं0- 13 से 23 के लिए मधुपुर अनुमण्डल कार्यालय भवन

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त सह-वरीय पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्त्ता हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, नगर परिषद मधुपुर के अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला सहकराती पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला उद्यान पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: चंदनकियारी: पूर्व विधायक गौर हरिजन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
 

संबंधित सामग्री

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

झारखंड

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

CII द्वारा आयोजित राउंड टेबल बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के सतत एवं समावेशी विकास के दृष्टिकोण को रखा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

समस्तीपुर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी को आया हार्ट अटैक, पटना जाने के क्रम में तोड़ा दम

बिहार

समस्तीपुर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी को आया हार्ट अटैक, पटना जाने के क्रम में तोड़ा दम

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात