जामटोला में बच्ची से घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

जामटोला में बच्ची से घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

जामटोला में बच्ची से घिनौनी हरकत पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

सिल्ली/डेस्क: जामटोला गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. परिवार की शिकायत पर मुरी ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत चंद्र महतो, पिता गुणाधर महतो, निवासी जामटोला के रूप में हुई है. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत सक्रिय हुई और देर शाम छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी को ओपी लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में रांची जेल भेज दिया गया. इधर, पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और इलाज उपलब्ध कराया गया है. इस हैवानियतपूर्ण कृत्य से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री हो तो ऐसा! डॉ इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के सदर अस्पताल  में टटोली मरीजों की नब्ज

संबंधित सामग्री

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

झारखंड

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना में निबंधन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

झारखंड

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत