अरबिदं विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
सिल्ली/डेस्क: जामटोला गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. परिवार की शिकायत पर मुरी ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत चंद्र महतो, पिता गुणाधर महतो, निवासी जामटोला के रूप में हुई है. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत सक्रिय हुई और देर शाम छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को ओपी लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में रांची जेल भेज दिया गया. इधर, पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और इलाज उपलब्ध कराया गया है. इस हैवानियतपूर्ण कृत्य से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है.
यह भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाला मामले में ED ने ACB का केस टेकओवर कर शुरू की जांच