संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पांकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित अटल स्मृति भवन सभागार में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के माननीय मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी श्री सरोज सिंह जी का मौर्या फार्म हाउस में आगमन हुआ, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया.
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न सांगठनिक विषयों पर अत्यंत गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की गई. आदरणीय सरोज सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में पांकी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जन-जन की सेवा करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्पित नजर आया.
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता साथी और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब