झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस

झारखंड हाई कोर्ट

झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस

कोर्ट ने पिछले आदेश का पालन नहीं होने पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा को अवमानना नोटिस जारी किया है.

झारखंड के सभी थानों में cctv लगाने का निर्देश हाईकोर्ट ने dgp को जारी किया अवमानना नोटिस

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के पुलिस स्टेशनों में CCTV कैमरे लगाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने पिछले आदेश का पालन नहीं होने पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा को अवमानना नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 30 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता की ओर से दिए गए जवाब से भी कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ. कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को संयुक्त शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही 30 सितंबर तक राज्य के सभी थानों में CCTV कैमरे लगाने और इसकी कंप्लायंस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा गया है.

मामले में डॉ. जया अग्रवाल को भी 11 सितंबर तक शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न न करें कि अदालत को कड़ी कार्रवाई करनी पड़े.

बताते चलें यह मामला तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में कथित पिटाई से जुड़ा है. मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा, जबकि प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रितेश कुमार महतो ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें: रांची-रामगढ़-खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.