न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में दाखिल खारिज यानी मोटेशन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है. MS प्लॉट की जमीन पर सॉफ्टवेयर की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है. Jhar भूमि सोफ्टवेयर पर एडिट की सुविधा हटाने से लोगों की ही नहीं, अंचल कर्मियों की परेशानी भी बढ़ गई है. शहर अंचल,सहित कई अंचल पर दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है. समस्या के चलते शहर अंचल में लगभग 600 पेंडिंग और अन्य अंचलों में भी MS प्लॉट के दाखिल-खारिज में काम ठप हो गया है. मामले को लेकर कई अंचल अधिकारियों ने डीसी के माध्यम से विभाग को जानकारी दी है. सोफ्टवेयर जल्द ठीक करने और कई ऑप्शन खोलने का रिक्वेस्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें: एनटीपीसी खनन विवाद मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड हाईकोर्ट से वापस ली याचिका