विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में धरती आबा संग्रहालय का किया गया उद्घाटन

विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में धरती आबा संग्रहालय का किया गया उद्घाटन

विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में धरती आबा संग्रहालय का किया गया उद्घाटन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: धरती आबा संग्रहालय को शनिवार को उद्घाटन समारोह में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) द्वारा व्यवस्थित किया गया है. यह संग्रहालय विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर 19, ग्रामायतन, आरोग्य भवन-1, बरियातु रोड, रांची में स्थापित किया गया है. 

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पद्मभूषण डॉ. राम बहादुर राय, जेपी आन्दोलन के प्रणेता, प्रख्यात राष्ट्रीय विचारक, वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में  जुएल ओराम, माननीय मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ और विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत कार्यक्रम में शामिल हुए. 

इस अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान - जनजातीय कौशल केन्द्र, जनशिक्षण संस्थान, रांची, भारत सरकार के आन-लाइन उद्घाटन सहित पांच पुस्तकों का लोकापर्ण भी किया गया. इन पुस्तकों में धरती आबा संग्रहालय की पुस्तिका, ‘मुंडारी साहित्य की प्रासंगिकता,’ सुंदरबन के गीत और अवनींद्र नाथ टैगोर लीगेसी रीविटेड एवं ट्राईबल स्टडी सेन्टर विकास भारती द्वारा लिखित पुस्तक बचनपन अक्षरज्ञान मावड़ों भाषा शामिल है. 

कार्यक्रम की शुरूआत संग्रहालय के उद्घाटन से हुई. तत्पश्चात अतिथिगण मंचासीन हुये. अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विकास भारती के उपाध्यक्षा डॉ॰ रंजना चौधरी ने किया. 

विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने विषय प्रवेश कराते हुये जनजातीय समाज के विकास हेतु संस्था द्वारा राज्य स्तर पर विगत 43 वर्षां से किये जा रहे प्रयास का संक्षेप में वर्णन किया. 

इसके पश्चात आईजीएनसीए के क्षेत्रीय निदेशक कुमार संजय झा ने धरती आबा संग्रहालय के विषय में उपस्थित जनों को अवगत कराया. उन्होंने इस संग्रहालय की विशेषताओं और इसके निमार्ण से संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम के विश्ष्टि अतिथि संजय सेठ, माननीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार ने भारत माता का नारा दिया और धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के विषय में विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा अमर रहें साथ ही जनजातीय मंत्रालय के विषय में भी विस्तारपूर्वक बताया. 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुएल ओराम, माननीय मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि माननीय अशोक जी के संघर्ष एवं योगदान से जनजातीय समाज अत्यंत ही लाभांवित हुआ है और आज भी ये जनजाततियों की भलाई के लिए अनवरत प्रयासरत रहते हैं. जनजातीय समुदाय की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा की है.

माननीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष इस बातों को रखा गया है. उन्होंने कहा कि 79 हजार करोड़ खर्च कर 17 मंत्रालयों द्वारा सामुहिक रूप से 549 जिलों के 2911 प्रखण्डों के 63845 गांवों में 25 तरह के कार्य यथा रोड, आवास, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, 25 लाख जनजतीय आवास, 1000 मोबाईल युनिट, 728 जवाहर केन्द्रीय विद्यालय, 78 जनजातीय संग्रहालयों को निर्माण करेंगे. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा का गांव आज तीर्थ स्थल बन गया है.  

अपने अध्यक्षीय संबोधन में पद्मभूषण डॉ. राम बहादुर राय ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी के अच्छे विचारों को रखा. उन्होंने जनजातीय गौरव को पुनः स्थापित करने पर बल दिया. भारत के गौरवमयी इतिहास को उन्होंने अन्य देशों के इतिहास से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अब तक हमें बनारस के जिन ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया गया था, वह गलत था. उन्होंने बनारस के वास्तिविक इतिहास से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अशोक भगत जी को मैंने कहा कि यदि आप विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के बाद राजनीति में जाना चाहते हैं, चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो अलग बात है. अन्यथा मैं आप से कहूंगा कि आप बिशुनपुर जनजातीय क्षेत्र में जाकर जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य करें. उन्होंने मेरे इस आग्रह को स्वीकार किया और विगत 43 वर्षां से जनजातीय उत्थान के लिए संघर्षरत है. अशोक जी ने अपना पूरा जीवन जनजातियों के उत्थान के लिए सर्मपित कर दिया. 

कार्यक्रम का संचालन विकास भारती की एच.आर श्रीमती कृति सिंह ने किया. धन्यवादज्ञापन की औपचारिकता विकास भारती के संयुक्त सचिव श्री महेन्द्र भगत ने की. यह जानकारी विकास भारती के मीडिया प्रभाग द्वारा दी गई.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के टोंगो के समीप सड़क हादसे में युवक घायल, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज लाइट से हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रेन के स्लीपर कोच से 192 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रेन के स्लीपर कोच से 192 लीटर अवैध देशी शराब जब्त