धर्मेंद्र का झारखंड कनेक्शन: 1967 के जाड़े में घाटशिला आये थे बॉलीवुड के HE-MAN,...

धर्मेंद्र का झारखंड कनेक्शन: 1967 के जाड़े में घाटशिला आये थे बॉलीवुड के HE-MAN, की थी इस फिल्म की शूटिंग

धर्मेंद्र का झारखंड कनेक्शन 1967 के जाड़े में घाटशिला आये थे बॉलीवुड के he-man की थी इस फिल्म की शूटिंग  

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ऋषिकेश मुखर्जी की चर्चित फिल्म सत्यकाम की शूटिंग के लिए धर्मेंद्र घाटशिला आए थे. नारायण सान्याल के उपन्यास पर आधारित फिल्म में धर्मेंद्र शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. 1967 के जाड़े के दिनों में सत्यकाम की शूटिंग करने के लिए ऋषिकेश मुखर्जी घाटशिला के फलगुदरी पहाड़ क्षेत्र में करीब एक महीने के आसपास रहे. इस फिल्म की कहानी खदान में काम करने वाले मजदूर और दुर्घटनाओं के बाद होने वाली स्थिति में किस तरह खदान मालिक मजदूरों का शोषण किया करते थे, वह दिखाया गया है. 

फिल्म 1969 में बनी और कामयाब भी हुई. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र भी करीब 19 दिन तक तत्कालीन बिहार के घाटशिला इलाके में रहे और कई बार टाटा नगरी का भी दौरा किया. धर्मेंद्र को तत्कालीन दक्षिण बिहार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बेहद पसंद आई थी. इस फिल्म के कई गाने हिट हुए थे, जिसमें मोहम्मद रफी द्वारा गाया गया गीत "हर तरफ अब यही अफ़साने हैं", "हम तेरे प्यार के दीवाने हैं" और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "अब के बरस भेज भैया को बाबुल" झारखंड की सुंदरता को दर्शाते हैं. न्यूज़11 भारत की ओर से भारतीय सिनेमा के "He-Man धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

ये भी पढ़ें- Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान