धनबाद: जेल से रिहा 3400 अपराधियों का नए सिरे से होगा सत्यापन, 15 दिनों में रिपोर...

धनबाद: जेल से रिहा 3400 अपराधियों का नए सिरे से होगा सत्यापन, 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश

एसएसपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, आर्म्स एक्ट व संपत्तिमूलक कांड के अपराधियों पर विशेष नजर

धनबाद जेल से रिहा 3400 अपराधियों का नए सिरे से होगा सत्यापन 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने की. बैठक में ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के अलावा जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान पिछले पांच वर्षों में जेल से रिहा हुए अपराधियों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में जेल से कुल 3400 अपराधी रिहा हुए हैं, जिनमें से लगभग 1450 अभियुक्त आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं, जबकि करीब 1950 अभियुक्त विभिन्न संपत्तिमूलक अपराधों से जुड़े रहे हैं. एसएसपी ने इन आंकड़ों को गंभीर मानते हुए सभी अपराधियों का नए सिरे से पहचान एवं पते का सत्यापन कराने का सख्त निर्देश दिया.

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में रिहा अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि वे वर्तमान में कहां रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं. इस कार्य को अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान की दैनिक समीक्षा सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी द्वारा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमानत पर रिहा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रिवेंटिव कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए. एसएसपी महोदय ने कहा कि यदि कोई अपराधी दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बैठक में जमानतदारों की भूमिका को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसी सूचनाएं सामने आई हैं कि कुछ लोग पैसों के लालच में किसी भी मामले के अभियुक्त के जमानतदार बन रहे हैं, जो कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे जमानतदारों के रिकॉर्ड की गहन जांच की जाए. जांच में यदि यह साबित होता है कि किसी ने धन लेकर अपराधी की जमानत कराई है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एसएसपी ने आम नागरिकों को भी आगाह करते हुए कहा कि पैसों के लालच में आकर जमानतदार बनना न केवल जोखिमपूर्ण है, बल्कि भविष्य में उन्हें गंभीर कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने लोगों से कानून का सहयोग करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की.

इसके अलावा समीक्षा बैठक में जनवरी माह में अब तक घटित अपराधों, विशेषकर चोरी, लूट, डकैती जैसे संपत्तिमूलक अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई. लंबित कांडों की जांच प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय में चार्जशीट दायर करने की स्थिति पर भी गहन चर्चा हुई. एसएसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: लातेहार: दोहरी हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा, छह लाख रुपए का जुर्माना भी लगा

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास