धनबाद: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने एना माइन्स प्रोजेक्ट का किया भ्रमण

धनबाद: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने एना माइन्स प्रोजेक्ट का किया भ्रमण

उपायुक्त ने जेआरडीए के तहत बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों से कराया अवगत

धनबाद प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने एना माइन्स प्रोजेक्ट का किया भ्रमण

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव सह राज्य के अतिथि डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा, चेयरमैन कोल इंडिया सनोज कुमार झा तथा डायरेक्टर पीएमओ पार्थिबन पी. ने धनबाद स्थित एना माइन्स प्रोजेक्ट का भ्रमण किया. इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पुनर्वास में विस्थापितों को उत्तम सुविधाए, विभिन्न योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका अधिकार मिल सके, इसको लेकर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि विस्थापितों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.

इस दौरान प्रधान सचिव डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने विस्थापितों से भी बातचीत कर चल रहे कार्यों तथा समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही रोजगार, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के प्रति टाउनशिप के विस्थापितों से अपेक्षा भी जानने का प्रयास किया, ताकि उन्हें अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके. मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें 20 ई-रिक्शा वितरण को लेकर भी आभार प्रकट किया. माननीय प्रधान सचिव ने ई-रिक्शा पर बैठ कर उनका हौसला बढ़ाया.

प्रधान सचिव डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने उपायुक्त श्री आदित्य रंजन को बेलगड़िया टाउनशिप में रह रहे विस्थापितों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मौके पर एसएसपी श्री प्रभात कुमार, भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

उपायुक्त ने किया माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का स्वागत

height=233

धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज दुर्गापुर एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव सह राज्य के अतिथि डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया.  माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव आईआईटी‌ (आईएसएम) के शताब्दी स्थापना सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें. इसका आयोजन बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) के पेनमैन ऑडिटोरियम में किया जाएगा. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का स्वागत किया. मौके पर भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  मनोज अग्रवाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

झारखंड

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त