धनबाद डीसी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, समाधान के लिएअधिकारियों को दिये निर्देश

By : News11 Bharat
धनबाद डीसी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, समाधान के लिएअधिकारियों को दिये निर्देश

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: सर, भूमिहीन हूं. रहने को घर नहीं है. सरकारी योजना से घर दिलवाया जाय. बीमार हूं. इलाज के लिए पैसा नहीं है. आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाय. ऐसे ही कुछ और फरियाद डीसी प्रभात रंजन से की जा रही थी. अवसर था डीसी की ओर से आयोजित जनता दरबार का. इसका आयोजन समाहरणालय में किया गया था. इसमें जिले भर के फरियादी आए थे. डीसी ने सभी की फरियाद सुनी. समस्या समाधान का आश्वासन दिया. कुछ मामले का मौके पर ही निबटारा किया गया, कुछ मामले को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया.

जनता दरबार में गोविंदपुर से आए भूमिहीन विपिन रजक ने आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आवेदन सौंपा. भेलाटांड़ पर से आए भोला रजक ने जमीन का रकवा सुधार करने, बारामुरी से आए संजय यादव ने आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराने, पांडरपाला से आए सुमित कुमार ने मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, सुभाष नगर से आए सुरेंद्र वर्मा ने सरकारी जमीन पर सार्वजनिक पार्क बनाने का आवेदन डीसी को सौंपा.  तोपचांची से आए मदन कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मानपुर की अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण तथा चहारदीवारी निर्माण कार्य को रोकने हेतु आवेदन सौंपा. 

इसके अलावा जमीन विवाद,  गलत तरीके से पीएम आवास योजना का लाभ लेने वाले पर कार्रवाई करने, बीसीसीएल में जमीन के बदले नियोजन देने, गेहूं फसल की क्षति का मुआवजा देने, सरकारी जमीन की डोजरिंग कर जबरन कब्जा, इडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने, गोल पहाड़ी में हेवी ब्लास्टिंग रोकने, विद्यालय के चहारदीवारी करने, रैयती जमीन पर जबरन कोयला खनन पर रोक लगाने का आवेदन सौंपा

यह भी पढ़ें: ठान लो तो सफलता निश्चित, बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने साउथ प्वाइंट बुंडू में छात्रों को किया मोटिवेट

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026