धनबाद: छठ के लिए बना कंट्रोल रूम, प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोर की तैनाती

हर अंचल व प्रखंड में क्यूआरटी

By : News11 Bharat
धनबाद: छठ के लिए बना कंट्रोल रूम, प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोर की तैनाती

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: छठ पर्व पर किसी भी विशेष परिस्थितियों से निबटने की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष (डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम) बनाया गया है. प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है. हर प्रखंड और अंचल के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) बनाई गई है. एसडीओ. राजेश कुमार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है.

27 अक्तूबर से काम करेगा कंट्रोल रूम

छठ पूजा के लिए 27 अक्तूबर  की सुबह 10:00 बजे से कंट्रोल रूम काम करने लगेगा. यह  28 अक्टूबर 2025 को छठ पर्व की समाप्ति तक कार्यरत रहेगा.  कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी  लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव की तैनाती अधिकारी  के रूप में  कंट्रोल रूम  कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0326 - 2311217 तथा 0326 - 2311807 रहेगा. किसी भी तरह की सूचना कंट्रोल रूम को फोन पर दी जा सकती है.

 नगर निगम के कतरास, छाताटांड, धनबाद, झरिया, सिंदरी, बाघमारा अंचल तथा एगारकुंड, कलियासोल, पुटकी, तोपचांची, बलियापुर, निरसा, टुंडी, पूर्वी टुंडी, धनबाद, गोविंदपुर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के महत्वपूर्ण तालाब व नदी किनारे स्थित छठ घाटों के लिए पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर धनबाद अनुमंडल के विभिन्न तालाबों, डैम, नदी आदि में छठ व्रतियों द्वारा स्नान किया जाता है तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. तालाबों एवं नदी के किनारे फिसलन हो जाने एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ हो जाने से अफरा-तफरी मचने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसलिए यह आवश्यक है कि महत्वपूर्ण तालाबों एवं नदी किनारे के छठ घाटों पर सतत निगरानी रखी जाय. विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

साथ ही धनबाद, झरिया, पुटकी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा, एगारकुंड, कलियासोल, तोपचांची, बाघमारा, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी में क्विक रिस्पोंस टीम (कयूआरटी) का गठन किया है. टीम में संबंधित प्रखंड व अंचल के अंचल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी रहेंगे.

लोगों की सुरक्षा के लिए बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर, लोको टैंक, खोखन तालाब, मनईटांड छठ तालाब, रानी बांध धैया, झरिया के राजा तालाब, बिग बाजार के सामने सुगियाडीह तालाब, खुदिया नदी गोविंदपुर, छठ तालाब गोविंदपुर, विलेज रोड बड़ा तालाब गोविंदपुर, बड़ा जमुआ देवी मंडप के पास छठ तालाब, रानी तालाब पोद्दारडीह, पंचेत डैम के नीचे एमएच छठ घाट, खुदिया नदी छठ घाट दलदली, गोगना छठ घाट मैथन, राजा तालाब हरिहरपुर, सुंदर तालाब तथा नील कोठी तालाब पुटकी, लाल बंगला छठ घाट डूंगरी झरिया एवं मोहलबनी छठ घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है.

छठ पर्व के अवसर पर सिविल सर्जन धनबाद अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक, पारा मेडिकल टीम तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. धनबाद, झरिया तथा सिन्दरी के अग्निशमन पदाधिकारी को पर्व के अवसर पर अग्निशमन वाहन एवं अग्निशमन यंत्र चालू अवस्था में रखने के लिए निर्देशित किया है. जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर अल्प अवधि में घटनास्थल पर पहुँचकर अग्नि से होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: भरनो में नहाय-खाय, कद्दू-भात के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है.