धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुईं तेज, उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुईं तेज, उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

आरओ चैंबर, नामांकन स्थल, मतदान केंद्र समेत तमाम सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुईं तेज  उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई.

बैठक में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों तथा नगर परिषद चिरकुंडा के 21 वार्डों में चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक में सभी 12 आरओ के चैंबर सह नामांकन स्थल चिन्हित करने, कोषांग गठन, मतदान केंद्रों की सूची, मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं, मतदाता सूची, बज्रगृह, ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर, संवेदनशील बूथों का सत्यापन तथा मतगणना केंद्रों की तैयारी जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर से दिए हुए कार्य का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन हेतु आरओ चैंबर हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए. साथ ही नामांकन पर्ची के खरीदारी हेतु काउंटर निर्माण हेतु स्थल चयन के निर्देश दिए. साथ हीं जल्द से जल्द सभी कोषांग के गठन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इसके अलावा उन्होंने सभी आरओ को अपने अपने बूथ का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा की राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: चंदवा बोरसीदाग में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सौतेले बेटे पर मारपीट का आरोप

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

झारखंड

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

नगर विकास मंत्री ने दिया निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग का नेशनल सिम्पोज़ियम सम्पन्न

झारखंड

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग का नेशनल सिम्पोज़ियम सम्पन्न

ऊर्जा ट्रांज़िशन में एक्सप्लोरेशन की अहमियत पर जोर