मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में CAPF वॉरियर के बेंगाबाद टीम ने बेंगाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया . जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रयाग मंडल ने किया सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह और एसआई रविन्द्र कुमार सिंह उपस्थित हुए अतिथियों ने बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्जनाधिक SSC जीडी परीक्षा में पास सभी छात्र-छात्राओं को बुकें और मेडल देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और अपने मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया है. उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और आप सभी के जज्बे को सलाम है.
CAPF वॉरियर के जिला अध्यक्ष प्रयाग मंडल ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि वे अपने देश की सेवा में जाएंगे और अपने परिजनों को गर्व महसूस होगा. मौके पर मुख्य रूप से CAPF वॉरियर के कोषाध्यक्ष विजय कुमार, तोप नारायण मंडल, राहुल राय, संतोष कुमार वर्मा, नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, बिनोद टुडू, भागीरथ राणा, किशोर प्रसाद यादव, धनेश्वर प्रसाद यादव और SSC जीडी में पास (छात्र-छात्रा) स्नेहा कुमारी, हरिहर कुमार, गौरव कुमार, अमर कुमार, उज्जवल कुमार, सूरज तुरी, कल्लू यादव, सुधीर कुमार वर्मा, मनीष कुमार यादव, मनीष कुमार, केदार पंडित, जितेंद्र वर्मा, शाहिद अफरीदी, पंकज कुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार यदि मौजूद थे उपस्थित लोगों ने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: धनबाद: गोविन्दपुर में एक दिवसीय उद्यान मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी का किया गया आयोजन