धनंजय कुमार पुटूस का 41वां जनता दरबार संपन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर

जनता दरबार

धनंजय कुमार पुटूस का 41वां जनता दरबार संपन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर

भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार रविवार को RBSS कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

धनंजय कुमार पुटूस का 41वां जनता दरबार संपन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर

राहुल सिंह/न्यूज़11भारत
रामगढ़/डेस्क:
भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार रविवार को RBSS कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जनता दरबार में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और सुझावों को लेकर पहुँचे. जनता दरबार के दौरान भूमि, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. प्राप्त आवेदनों पर धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता दरबार केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास एवं संवाद का मजबूत माध्यम है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हमेशा आम लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनके लिए महत्वपूर्ण है और जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा. जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास के साथ वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में लगे रहेंगे. जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा त्वरित पहल किए जाने पर धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त किया.

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.