पलामू की विकास योजनाएं

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में विधयाक आलोक चौरसिया की अनुशंसा पर 1.38 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

योजनाओं में मेदिनीनगर सदर, चैनपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पीसीसी पथ, ढक्कन सहित नाली, आरसीसी नाला, पुलिया निर्माण कार्य शामिल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में विधयाक आलोक चौरसिया की अनुशंसा पर 1.38 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिला योजना अनाबद्ध निधि से डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में छह महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके क्रियान्वयन के लिए कुल एक करोड़ अड़तीस लाख बासठ हजार तीन सौ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और इन स्वीकृत योजनाओं में मेदिनीनगर सदर एवं चैनपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पीसीसी पथ, ढक्कन सहित नाली, आरसीसी नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं.

स्वीकृत योजनाओं के विवरण के तहत मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत में विजयनगर में उषा नाग के घर से अमित तिवारी के घर होते हुए तालाब तक ढक्कन सहित नाली निर्माण के लिए चौबीस लाख इक्यानवे हजार सात सौ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जबकि चैनपुर प्रखंड के मझिगांवा पंचायत के पंचायत भवन से गिरिवर महतो के घर होते हुए बैरिया आहर तक पीसीसी पथ एवं ढक्कन सहित नाली निर्माण के लिए चौबीस लाख नब्बे हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

इसी क्रम में चैनपुर प्रखंड के बासडीह पंचायत के ग्राम पतिरिया में भेरवा रोड से शिव शंकर प्रसाद के घर तक पीसीसी पथ एवं ढक्कन सहित नाली निर्माण हेतु चौबीस लाख নিরান্বवे हजार दो सौ रुपये तथा चैनपुर प्रखंड के झरिवा पंचायत के ग्राम अकराही में शंकर राम के घर से ललन दुबे के घर होते हुए अनिल पासवान के घर तक पीसीसी पथ एवं ढक्कन सहित नाली निर्माण के लिए चौबीस लाख चौंसठ हजार तीन सौ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

इसके अलावा चैनपुर प्रखंड के झरिवा पंचायत के ग्राम अकराही में आरईओ मेन रोड से विनोद प्रसाद के घर होते हुए बिक्की चौरसिया के घर तक पीसीसी पथ एवं पुलिया निर्माण हेतु चौबीस लाख चौरानवे हजार चार सौ रुपये और मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत के ग्राम चियांकी में ट्राइबल कल्चरल सेंटर एवं चियांकी पार्क की चहारदीवारी के बीच आरसीसी नाला निर्माण के लिए चौदह लाख बाईस हजार सात सौ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

इन सभी योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे संबंधित गांवों में सड़क एवं जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी, ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी. इस संबंध में विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा क्षेत्र के गांवों में सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है ताकि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और जनता की सेवा व क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2.0 की समीक्षा, योजनाओं में तेजी व निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026