उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत शाखा से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की

उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत शाखा से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की

उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत शाखा से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में पंचायत शाखा से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं धरातल पर हो रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.समीक्षा के क्रम में 15 वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई. बैठक में विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई एवं अविलंब अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.बैठक में टाइड एवं अनटाइड फंड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 , 2024–2025 में स्वीकृत योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति की गति एवं शेष कार्यों का आकलन किया गया.

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से 31 मई तक सभी लंबित योजनाओं को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए.बैठक में पंचायत ज्ञान केंद्रों के संचालन की समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को पंचायत ज्ञान केंद्रों का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके.बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीबी निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी  श्रेयांश, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक, ब्लॉक को–ऑर्डिनेटर्स , अन्य संबंधित उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची में 10 मई को यादव महाजुटान पुराना विधानसभा हॉल में 10 बजे से, 24 जिलों से प्रतिनिधि आएंगे - कैलाश यादव

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास