रामगढ़ में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयोजित शिविरों का उपायुक्त ऋतुराज ने ...

रामगढ़ में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयोजित शिविरों का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षण, समीक्षा भी की

रामगढ़ में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयोजित शिविरों का उपायुक्त ऋतुराज ने किया निरीक्षण समीक्षा भी की

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजनों को सुचारू एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा 02 मई 2026 से 15 मई 2026 तक विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया.

उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सांडी भरेचनगर तथा गोला प्रखंड के चाड़ी पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का यथासंभव त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन शिकायतों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर शीघ्र निष्पादित किया जाए तथा संबंधित आवेदकों को प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने जलापूर्ति से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने, जल स्रोतों की स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अजमल हुसैन संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: टेबो में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट