रामगढ़ जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की ...

रामगढ़ जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

रामगढ़ जिला स्थापना शाखा सामान्य शाखा नजारत शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़: जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

स्थापना शाखा की समीक्षा करते हुए सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा से उनके कार्यालय में स्वीकृत एवं कार्यरत बल आदि की जानकारी ली. जिसके उपरांत उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा को जिला समाहरणालय में नियमित रूप से कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उपयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रिकॉर्ड कीपिंग के तहत जिले के सभी लिपिकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कर्मयोगी पोर्टल से प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा को नियमित रूप से पेंशन अदालत आयोजित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिया.

सामान्य शाखा की बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में स्वीकृत बल एवं कार्यरत बल की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त हो रहे आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादित करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी क्षेत्रों में आंदोलनकारियों की पहचान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सहित सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.*

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को नियमित रूप से नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमिटी(एनकॉर्ड) एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया.

सामान्य शाखा के उपरांत उपायुक्त के द्वारा नजारत शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर, आवासीय परिसर, जोहार पार्क, कोर्ट परिसर आदि में विस्तृत रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करने को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए वही समाहरणालय सभा कक्ष में तकनीकी उपकरणों के नियमित रूप से कार्य करने को लेकर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी से समन्वय करने का निर्देश दिया गया.

जिला समाहरणालय परिसर में नोटिस बोर्ड एवं टीवी लगाने को लेकर उपायुक्त के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए वही नोटिस बोर्ड एवं टीवी का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से कराने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया.

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को जिला समाहरणालय के आवासीय परिसर की दीवारों पर पेंटिंग करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.*

यह भी पढ़ें: भारत की जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन पूर्ण, आम जनों से भी भागीदारी की अपील

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट