SIR-2026 के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

SIR-2026

SIR-2026 के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 2, 8 एवं 82 का किया निरीक्षण

sir-2026 के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR 2026) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऐसे मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई थी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 2, 8 एवं 82 का भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, घर-घर भ्रमण की प्रगति, मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति तथा उनके डिजिटाइजेशन कार्य का बिंदुवार अवलोकन किया. उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ से अब तक वितरित एवं प्राप्त गणना प्रपत्रों की जानकारी ली तथा कार्यों के निष्पादन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को शत-प्रतिशत घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने, समयबद्ध रूप से प्रपत्र प्राप्त करने तथा सभी प्रविष्टियों का शीघ्र एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफल एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.