भारत की जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन पूर्ण, आम जनों से भी भागीदारी की अपील

भारत की जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन पूर्ण, आम जनों से भी भागीदारी की अपील

आम नागरिक se.census.gov.in पर जाकर कर सकते हैं सेल्फ एन्यूमरेशन्यूज11 भारत

भारत की जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन पूर्ण आम जनों से भी भागीदारी की अपील

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसी क्रम में उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज, अपर समाहर्ता श्रीमती कुमारी गीतांजलि सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं पहल करते हुए सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का सटीक आंकलन किया जाता है. उन्होंने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा नागरिकों को स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनती है. उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आकर सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रशासन के कार्य को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होने से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. साथ ही आमजनों को आवश्यक तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए. जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके. गौरतलब होकि आम नागरिक se.census.gov.in पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते है.

यह भी पढ़ें: शादी के माहौल के बीच गांव में पसरा मातम, 22 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट