जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कविता के माध्यम से अपने पिता की स्मृतियों को किया नमन

जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कविता के माध्यम से अपने पिता की स्मृतियों को किया नमन

जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कविता के माध्यम से अपने पिता की स्मृतियों को किया नमन

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
12 मार्च अपने जन्मदिन के अवसर पर उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक अत्यंत भावनात्मक कविता साझा की. इस कविता के माध्यम से उन्होंने अपने बाबूजी की स्मृतियों को याद करते हुए मन की गहरी संवेदनाओं को शब्दों में व्यक्त किया है.

कविता में उन्होंने लिखा है कि लोग कहते है कि जीवन कभी रुकता नहीं और हर परिस्थिति में जीना ही पड़ता है, लेकिन कभी-कभी मन किसी स्मृति में ठहर जाता है. बहते समय और भागती दुनिया के बीच मन एक ऐसे द्वीप की तरह हो जाता है, जो स्थिर और जड़ प्रतीत होता है, जिसे केवल मन ही महसूस कर सकता है. अपने जन्मदिन के दिन साझा की गई इस कविता में उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि शुभकामनाओं के बीच भी मन निर्विकार और उमंगहीन हो सकता है, जब स्मृतियां गहराई से मन को छूती है. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त की इस भावनात्मक पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. कई लोगों ने इसे संवेदनशील, हृदयस्पर्शी और जीवन के गहरे भावों को व्यक्त करने वाली रचना बताया है.

height=664

यह भी पढ़े: बेंगाबाद: शहरपुरा गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक का पर्व सरहुल
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर