देवघर: उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

देवघर: उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

विद्यालय में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवता का समय-समय पर करें जांच

देवघर उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग से सबंधित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई के माध्यम से चयन, आइसीटी प्रोग्राम एवं स्मार्ट क्लास एवं स्टीयरिंग समिति से जुड़े विभिन्न कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. आगे उन्होंने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में उपायुक्त ने मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, बच्चों के स्वास्थ्य जाँच, रसोई सेड, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता, विद्यालयों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति के अलावा विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सहित एवं स्कूलों में रसोईयों की आवश्यकता की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. 

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती,  जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी,  विभिन्न प्रखण्डों के बीओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलायन नहीं करें, गांव में आय के कई विकल्प मौजूद, उपायुक्त पहुंचे देवदरिया, ग्रामीणों से की "गोइठ"

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना