ट्रैफिक समस्या

पलामू में गंभीर होती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए अलग से ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की उठी मांग

छतरपुर-पूर्वी जिला पार्षद सह एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित जायसवाल ने पलामू डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में गंभीर होती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए अलग से ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की उठी मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लगातार बढ़ती यातायात अव्यवस्था और भीषण जाम की समस्या को लेकर अब आवाजें तेज होने लगी हैं, जिससे आम नागरिकों, व्यवसायियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी सिलसिले में छतरपुर-पूर्वी के जिला पार्षद तथा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पलामू प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा है.

प्रेषित पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि मेदिनीनगर शहर का लगातार विस्तार हो रहा है और इसके साथ ही आबादी तथा वाहनों की संख्या में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है. मुख्य बाजार, छह मुहान चौक, बैरिया चौक, बस स्टैंड, अस्पताल चौक, कचहरी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आसपास सुबह से लेकर शाम तक भीषण जाम लगना एक आम बात बन गई है, और त्योहारों के दिनों में तो स्थिति और भी अधिक भयावह हो जाती है. अनियंत्रित पार्किंग और सड़कों पर अतिक्रमण के कारण सुचारू यातायात प्रबंधन पूरी तरह से चरमरा गया है.

वर्तमान व्यवस्था में इन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है, इसलिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए एक अलग ट्रैफिक थाने की स्थापना बेहद जरूरी हो गई है. इस दौरान उनके साथ पलामू चेंबर के उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, पंकज जायसवाल और अंशुल उदयपुरिया सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस मांग का पूर्ण समर्थन किया है...

यह भी पढ़ें: रांची:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का रांची से शंखनाद, मोरहाबादी मैदान में जुट रहे कार्यकर्ता

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026