मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: झारखंड छात्र मोर्चा(झामुमो छात्र संगठन) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गिरिडीह महाविद्यालय की प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज परिसर में वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मौके पे मुख्य रूप से मौजूद अभय कुमार,विशाल झा,अंकित राज,आदित्य ,सूरज ,रोहित आदि उपस्थित थे.
ज्ञापन में कहा गया कि अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े होने से परिसर में भीड़भाड़ की स्थिति बन जाती है, तथा अनुशासन व्यवस्था भी प्रभावित होती है. छात्र नेताओं ने मांग की कि कॉलेज परिसर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था लागू होने से छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और कॉलेज परिसर का वातावरण अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनेगा.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में अनसंग हीरो अवार्ड्स का सफल आयोजन: निस्वार्थ समाजसेवियों को मिला सम्मान