पीडीएस डीलर शंकर यादव पर कार्रवाई की मांग तेज, समर्थन और विरोध में बंटा गांव  टोला

शुक्रवार को समर्थन में पहुंचे लोग, शनिवार को विरोधियों ने दी डीएसओ को लिखित शिकायत

By : Jeevan Verma
पीडीएस डीलर शंकर यादव पर कार्रवाई की मांग तेज, समर्थन और विरोध में बंटा गांव  टोला

न्यूज 11 भारत 
देवघर/डेस्कः-
 पीडीएस डीलर शंकर यादव को लेकर विवाद फिर गरमा गया है. शुक्रवार को 20–30 लोग डीएसओ प्रितिलता किस्कू को समर्थन पत्र सौंपकर डीलर के पक्ष में खड़े हुए, वहीं शनिवार को यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में 15 से अधिक लाभुकों ने डीएसओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.लाभुकों का आरोप है कि शंकर यादव लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं देते. सितंबर में यूसुफ अंसारी ने लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद एमओ जांच को पहुंचे थे. जांच के दौरान कई लाभुकों ने मौखिक रूप से अपनी समस्या बताई थी. शिकायतकर्ताओं में देवान बास्की, मो. दिलखुश अंसारी, मो. साहिल अंसारी, राहुल तांती, शहजादी बीबी, सहनाज बीबी, हाजरा बीबी, सोनिया बीबी, सुलेखा खातून समेत अन्य शामिल थे.लाभुकों ने कहा कि “2020 और 2022 में भी शिकायत हुई थी, पर हर बार मामला दबा दिया गया.” उन्होंने डीएसओ से दोषी डीलर पर सख्त कार्रवाई की मांग की.सूत्रों के अनुसार, यह पूरा विवाद डीलर को कारण बताओ नोटिस के जवाब की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर बीतने के बाद सामने आया है. अब सबकी नजरें डीएसओ के निर्णय पर टिकी हैं.

 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है.

10 November 2026
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेलवे ने अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है।

10 November 2026
लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. 

10 November 2026
रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

घटना की जानकारी होते ही बच्ची के माता-पिता थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया.

10 November 2026