नगर निकाय चुनाव में देरी लोकतंत्र पर कुठाराघात: कमलेश कुमार सिंह

नगर निकाय चुनाव में देरी लोकतंत्र पर कुठाराघात: कमलेश कुमार सिंह

नगर निकाय चुनाव में देरी लोकतंत्र पर कुठाराघात कमलेश कुमार सिंह

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों के विरोध में आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय, हुसैनाबाद के समक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे.

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनावों को लगातार टालना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ गंभीर अन्याय है. उन्होंने कहा नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतंत्र की जड़ों पर कुठाराघात है. स्थानीय स्वशासन की सबसे मजबूत इकाई को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में कई वर्षों से नगर निकाय बिना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संचालित हो रहे हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है. यह स्थिति लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध है.

जनता की तीन प्रमुख लोकतांत्रिक मांगें. धरना-प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से रखी गईं. नगर निकाय चुनाव की तिथियों की अविलंब घोषणा ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हो रहे अनावश्यक विलंब का अंत हो और जनता को उसका संवैधानिक अधिकार मिल सके. दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाएँ. जिससे मतदाताओं को स्पष्ट राजनीतिक विकल्प मिलें और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो. मतदान प्रक्रिया में EVM का प्रयोग किया जाए. ताकि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय ढंग से संपन्न हो सकें. सरकार से जवाबदेही की माँग कमलेश कुमार सिंह ने राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब माँगते हुए कहा की लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है. चुनाव से दूरी बनाना या उन्हें टालना, जनता की आवाज़ को दबाने जैसा है. सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नगर निकाय चुनाव आखिर कब कराए जाएंगे.”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नगर निकाय चुनावों की घोषणा नहीं की गई, तो भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करेगी. धरना-प्रदर्शन के पश्चात भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी, हुसैनाबाद को राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हुआ. कार्यक्रम का अध्यक्षता अजय गुप्ता व संचालन सोमेश सिंह ने किया,इस कार्यक्रम में  रामप्रवेश सिंह, अखिलेश्वरी सिंह ,योगेंद्र सिंह,बबलू सिंह, अभिषेक सिंह हरि, विनय पासवान,हंसराज सिंह, पवन अग्रवाल, विनोद पांडे,संतोष सिंह, अखिलेश मेहता, रणजीत पासवान, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह,बीरेंद्र सिंह, उदय विश्वकर्मा, संजय सिंह, सुधीर सिंह, रविरंजन सिंह, उदित सिंह, श्रवण अग्रवाल, छठन राम,ओमप्रकाश राजवंशी, हजारों के संख्या में भारतीय जनता पार्टी के  सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

झारखंड

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

झारखंड

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे