छिनतई

छिनतई मामले में दोषी करार आरोपी दीपक महतो को सुनाई गयी 10 साल की कठोर कारावास की सजा 

छिनतई मामले में दोषी करार आरोपी दीपक महतो को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है.

By : Ark Sahuliyar
छिनतई मामले में दोषी करार आरोपी दीपक महतो को सुनाई गयी 10 साल की कठोर कारावास की सजा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
छिनतई मामले में दोषी करार आरोपी दीपक महतो को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही अलग-अलग धाराओं में कुल 515000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. मामले की सूचक रीना कुमारी ने चेन छिनतई से संबंधित प्राथमिकी सदर थाना में कांड संख्या 423/2024 के तहत दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के अनुसार वह खरीदारी करने बाजार गयी थी, तभी बाईक सवार एक अज्ञात युवक ने उसके सोने की चेन पर झपट्टा मारकर छीन लिया था. झपट्टा मारने की वजह से रीना कुमारी गिर गई थी. गिरते समय उसने अभियुक्त के बाईक के अंतिम तीन नंबर 470 को देख लो थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस बाईक JH 01 FN 9470 के माध्यम से अभियुक्त तक पहुंचने में सफल रही थी. अभियोजन की ओर से मामले में जांच पदाधिकारी, सूचक सहित कुल छह गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी. जिससे आरोपी  की गिरफ्तारी और सजा सुनाने में मदद मिली थी. 

यह भी पढ़ें- हैदरनगर के चौकड़ी गांव में कुएं में मिला नाग-नागिन का जोड़ा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 
 

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026