सनसनी

मैथन के डीबूडीह पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव, मृतक की हुई पहचान, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

करकेंद निवासी अमरजीत पासवान (27) के रूप में हुई पहचान, स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे शव पड़ा देख तत्काल मैथन पुलिस को दी थी सूचना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मैथन के डीबूडीह पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव, मृतक की हुई पहचान, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज11  भारत

निरसा/डेस्क: मैथन ओपी क्षेत्र के डीबूडीह पुल के नीचे बुधवार को एक सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना होने के कारण उससे तेज दुर्गंध निकल रही थी. दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे शव पड़ा देख तत्काल मैथन पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में मृतक की पहचान अमरजीत पासवान (27), पिता हरिद्वार पासवान, निवासी न्यू कॉलोनी सुमाडीह, करकेंद, थाना पुटकी, जिला धनबाद के रूप में हुई. परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की.

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अमरजीत पासवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामला हादसा, हत्या या आत्महत्या से जुड़ा है, इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक के मोबाइल फोन और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

फिलहाल डीबूडीह पुल के नीचे शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: इतिहास केवल बीती घटनाओं को जानने का माध्यम नहीं, हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा, संघर्ष से परिचित कराता है - बंधु तिर्की

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026