बेंगलुरु में 9वीं मंजिल से गिरकर रांची के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बेंगलुरु में 9वीं मंजिल से गिरकर रांची के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बेंगलुरु में 9वीं मंजिल से गिरकर रांची के छात्र की रहस्यमयी मौत परिवार ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र लक्ष्य मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र का शव येलाहांका न्यू टाउन इलाके में स्थित हॉस्टल परिसर के पास बरामद किया गया. लक्ष्य मिश्रा मूल रूप से रांची के रहने वाले थे और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में आईटी द्वितीय वर्ष के छात्र थे.

पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं छात्र के परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लक्ष्य अपने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. घटना वाले दिन उनका शव हॉस्टल परिसर में मिला. बताया जा रहा है कि वह बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से नीचे गिरे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही हैं.

घटना के बाद परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. लक्ष्य के पिता अंजनी कुमार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया हैं. परिजनों का कहना है कि जिस खिड़की से गिरने की बात कही जा रही है, वह बेहद छोटी है और वहां से कूदना लगभग असंभव हैं. इसके अलावा इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद घटनास्थल पर खून के निशान कम होना भी कई सवाल खड़े करता हैं. परिवार ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया हैं. उनका दावा है कि घटना की सूचना उन्हें काफी देर से दी गई और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही हैं.

कर्नाटक पुलिस के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैं. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें भी देर से मिली थी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़े: चाईबासा में दिल दहला देने वाली वारदात, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर 12 बार चाकू से हमला
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

झारखंड

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार