राष्ट्रीय राजमार्ग-320 जी की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने दिए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-320 जी की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने दिए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश

मुआवजा वितरण में मिला 4 लाख का अंतर, दिए गए सुधार के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-320 जी की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने दिए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत 

सिमडेगा/डेस्क: डीसी सिमडेगा  कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-320 जी  के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई. डीसी ने रैयतों के मुआवजा भुगतान, संरचनाओं के मूल्यांकन, मौजावार त्रुटियों के निराकरण तथा सड़क निर्माण कार्य की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने बैंक संबंधी त्रुटियों के कारण लंबित भुगतानों पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि आधार एवं बैंक विवरण में नाम की त्रुटि, खाता संख्या में गलती, आधार लिंक न होना तथा केवाईसी अपूर्ण रहने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का मौजावार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा जिन रैयतों का भुगतान स्वीकृत हो चुका है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाए. पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने खाता त्रुटियों को सुधार कर डीबीटी के जरिए राशि सही खातों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. अब तक लगभग 7 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 4 लाख रुपये का अंतर पाया गया है, जिसे तत्काल सुधारने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया.

डीसी ने सभी लंबित मामलों का निष्पादन 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने, दैनिक भुगतान रिपोर्ट में कुल भुगतान, प्रविष्टि एवं शेष राशि का स्पष्ट उल्लेख करने तथा योजना से संबंधित नामों की त्रुटियों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए.

बैठक में प्रदूषण की समस्या पर संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई करने, एनएच कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा बाहर रहने वाले रैयतों के परिवार वाले एवं मकान मालिकों के लंबित एनओसी आवेदनों पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ के अधिकारी, हल्का कर्मचारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से सब्जी की फसल तबाह, क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

प्रयास जारी रखें, बांग्ला भाषा को पहचान अवश्य मिलेगी - अरुणा मुंडा

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

झारखंड

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?