बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की बात सुन भावुक हुए DC, तत्काल दिलाई आर्थिक सहायता

बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की बात सुन भावुक हुए DC, तत्काल दिलाई आर्थिक सहायता

बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की बात सुन भावुक हुए dc तत्काल दिलाई आर्थिक सहायता

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
प्रत्येक बुधवार की भांति इस सप्ताह भी समाहरणालय सभागार में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया. पलामू DC  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.इसी दौरान एक अत्यंत भावुक मामला सामने आया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया. एक महिला ने DC को बताया कि कम उम्र में ही उसके पति का निधन हो गया, जिसके बाद वह अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के पालन-पोषण के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है. 

महिला ने कहा कि उसके पास बच्चे की देखभाल एवं भरण-पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, इसलिए वह बच्चे को किसी अनाथ आश्रम में रखने को मजबूर हो रही है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रह सके. महिला की बातें सुनते ही DC ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसके साथ खड़ा है और बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. DC ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला को विधवा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए. 

साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत बच्चे के भरण-पोषण हेतु प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाए. DC ने महिला को समझाते हुए कहा कि सरकार की ओर से हर माह कुल पांच हजार रुपये की सहायता उपलब्ध होगी तथा वह स्वयं भी कोई छोटा-मोटा कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं, जिससे बच्चे का पालन-पोषण सुचारु रूप से हो सकेगा. उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये.

यह भी पढ़ें: DC संदीप कुमार मीना ने BLO को दिए निर्देश, एक भी पात्र मतदाता न छूटे

संबंधित सामग्री

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी