बोकारो में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे DC अजय नाथ झा, 10 दिन में पानी टंकियां बदलने का निर्देश

निरीक्षण

बोकारो में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे DC अजय नाथ झा, 10 दिन में पानी टंकियां बदलने का निर्देश

सेक्टर-12A, सिटी सेंटर और लक्ष्मी मार्केट का निरीक्षण, जलजमाव-सफाई-सड़क और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बोकारो में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे dc अजय नाथ झा 10 दिन में पानी टंकियां बदलने का निर्देश

सुरेन्द्र प्रसाद/न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: लगातार हो रही बारिश के बीच बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न इलाकों में जमीनी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने सेक्टर-12A में जर्जर पानी टंकियों वाले आवासीय ब्लॉकों, सिटी सेंटर सेक्टर-4 और लक्ष्मी मार्केट सेक्टर-4A का निरीक्षण किया. इस दौरान जलजमाव, जल निकासी, सफाई, सड़क और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर BSL अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए. जर्जर बड़ी पानी टंकियों के स्थान पर नई व्यवस्था 10 दिनों के भीतर लागू करने को कहा गया.

बोकारो में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जलजमाव, जल निकासी, साफ-सफाई, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया. उपायुक्त ने बीएसएल नगर सेवा प्रशासन के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के निर्देश दिए.

सेक्टर-12A में जर्जर पानी टंकियों पर बड़ा फैसला

उपायुक्त ने सेक्टर-12A स्थित जर्जर पानी टंकियों वाले आवासीय ब्लॉकों का निरीक्षण किया. नगर सेवा प्रशासन के चीफ जनरल मैनेजर कुंदन कुमार ने बताया कि ऐसे 42 ब्लॉकों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की टंकियों और सीढ़ियों पर अत्यधिक दबाव है.

उपायुक्त ने जर्जर बड़ी टंकियों के स्थान पर प्रत्येक फ्लोर के लिए कम क्षमता वाली अलग-अलग पानी टंकियां लगाने की व्यवस्था को 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया. तत्कालिक व्यवस्था के तौर पर टंकियों में फ्लोट लगाने को भी कहा, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके.

सिटी सेंटर में जलजमाव और अतिक्रमण का जायजा

सिटी सेंटर सेक्टर-4 में उपायुक्त ने जल निकासी, नालियों की सफाई, जंगल-झाड़ियों की कटाई और खराब सड़कों की स्थिति देखी. उन्होंने तत्काल मरम्मत संभव नहीं होने वाली सड़कों पर अस्थायी रूप से फ्लाई ऐश का उपयोग कर आवागमन सुचारु रखने को कहा.

दुकानों के सामने कॉरिडोर में रखे सामान और अवरोधों को हटाने के लिए दुकानदारों को आधे घंटे का समय दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉरिडोर और पाथवे किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने चाहिए.

हर महीने होगी समन्वय बैठक

उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, BSL प्रबंधन, पुलिस उपाधीक्षक और अपर नगर आयुक्त के बीच हर महीने समन्वय बैठक आयोजित करने को कहा.

बैठक में जलजमाव, नालियों की सफाई, सड़क, कचरा प्रबंधन, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा होगी. उपायुक्त ने नागरिकों और व्यवसायियों से भी शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की योजनाएं, फिर भी प्यासे बच्चे! खलारी के इस सरकारी स्कूल में 500 मीटर दूर से ढोया जा रहा पानी

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.