अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में डीएवी भंडारकोला का शानदार प्रदर्शन- खिलाड़ियों का सम्मान

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में डीएवी भंडारकोला का शानदार प्रदर्शन- खिलाड़ियों का सम्मान

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में डीएवी भंडारकोला का शानदार प्रदर्शन- खिलाड़ियों का सम्मान

न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क:  स्थानीय सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के विद्यार्थियों ने जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग 2026 में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया.सभी विजेताओं का सम्मान प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद जी ने किया .ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा कौशल और तकनीकी दक्षता के बल पर नौ स्वर्ण पदक, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीते. आरुषि,आलिया, सौम्या, खुशी, इच्छा, दिव्यांशी, ऋषिका और आकांक्षा  ने स्वर्ण पदक जीते तो दूसरी ओर  इशू ,प्रथा और डिंपल ने रजत पदक जीता और समृद्धि ने कांस्य पदक.

एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने तेज गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए कई  पदक अपने नाम किए.अंडर 14 के 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में श्रृष्टि ने रजत पदक जीता तो संजीवनी ने अंडर 14 के 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता. बैडमिंटन के बालिका वर्ग के अंडर 17 डबल्स परिस्पर्धा में रनर अप का खिताब नेहा गुप्ता और अंडर 14 सिंगल और डबल्स का खिताब आन्या सिन्हा को मिला. वॉलीबॉल में भी टीम एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी विजेता बने.

इन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन एवं मेहनत का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं.  

विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद  ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी.

यह भी पढ़ें: न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने अलौदी लोहरदगा के नवाटोली में किया परिसंपत्तियों का वितरण

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट