उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम ने ऐसा करवट बदला कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. देखते ही देखते आसमान काले बादलों से भर गया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. लगातार हो रही तेज गरज और बिजली चमकने से लोग सहम उठे.
अचानक बदले मौसम का असर जनजीवन पर भी साफ देखने को मिला. कामकाज के लिए निकले लोग रास्ते में ही फंस गए, जबकि कई दुकानदारों ने बारिश और तेज हवा के कारण अपनी दुकानें बंद कर दीं. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा.
तेज हवा और बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं खराब मौसम के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया. लोग सुरक्षित स्थानों पर रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते नजर आए. स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में इस तरह अचानक अंधेरा छा जाना और लगातार गरज-चमक के साथ बारिश होना काफी भयावह लग रहा था. मौसम के इस अचानक बदले रूप ने सभी को हैरान कर दिया.
यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचा ओडिशा से JMM का प्रतिनिधिमंडल, अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग