दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव पुलिस की टीम ने गांडेय से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा

अपराध

दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव पुलिस की टीम ने गांडेय से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा

साइबर अपराध के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को सगीर अंसारी की लोकेशन गांडेय में मिली थी

दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव पुलिस की टीम ने गांडेय से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय बाजार से गुरुवार को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव पुलिस की टीम ने गांडेय पुलिस के सहयोग से साइबर अपराध के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक मेदनीसारे पंचायत के भेमाल गांव निवासी 22 वर्षीय सगीर अंसारी है.

जानकारी के अनुसार दमन जिले के कडैया थाना क्षेत्र में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को सगीर अंसारी की लोकेशन गांडेय में मिली. इसके बाद दमन पुलिस की टीम गांडेय पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से गांडेय बाजार से उसे गिरफ्तार कर लिया.

बताया गया कि गिरफ्तारी के समय सगीर अंसारी अपने परिजनों के साथ बाजार आया हुआ था. पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ दमन ले जाएगी. मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 12वें जेबीसीसीआई गठन की मांग पर 10 अगस्त को सीसीएल पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा देगा धरना

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई