चक्रवाती तूफान मुरासु

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान &quotमुरासु&quot 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट को करेगा पार, झारखंड पर कम ही दिखेगा असर

तूफान जब गंभीर रूप धारण करेगा तब हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान &quotमुरासु&quot 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट को करेगा पार, झारखंड पर कम ही दिखेगा असर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने अपने राष्ट्रीय बुलेटिन में दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "मुरासु", जो आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तटों के ऊपर सक्रिय है, को लेकर चेतावनी जारी की है. दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान "मुरासु" पिछले 6 घंटों के दौरान 27 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 480 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 550 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 560 किमी दक्षिण-पूर्व, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 600 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में है.

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 नवंबर की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 नवंबर की मध्यरात्रि से 3 नवंबर की तड़के (0400 बजे IST) के बीच, नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. उस समय यह एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

चक्रवात मुरासु का झारखंड पर क्या होगा असर?

चक्रवात मुरासु का झारखंड पर असर कम दिखाई देगा, ऐसा मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है. तूफान का सीधे तौर पर झारखंड पर असर कम दिखाई देगा.

  • 2 नवंबर को गरज के साथ रांची और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है.
  • 3 नवंबर को रांची और आसपास के इलाकों का मौसम साफ रहने का अनुमान है.
  • 4 नवंबर को एक बार फिर आसमान पर बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
  • 5 नवंबर को रांची और आसपास के मौसम में सुधार होगा और बारिश की संभावना कम रहेगी.

यह भी पढ़ें:  रांची में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हो सकती है परेशानी, सोमवार को कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026