बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ 'दित्वा' साइक्लोन, 30 नवंबर के रांची ODI के दौरान छ...

बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ 'दित्वा' साइक्लोन, 30 नवंबर के रांची ODI के दौरान छाएंगे बादल, बारिश नहीं

फिलहाल झारखंड पर ज्यादा असर नहीं पड़ने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ दित्वा साइक्लोन 30 नवंबर के रांची odi के दौरान छाएंगे बादल बारिश नहीं

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवर्ती तूफान तैयार हो गया है. इसका नाम "ditwa" रखा गया है, जो यमन ने दिया है. इसका झारखंड पर फिलहाल तो कोई असर दिखाई नहीं देता है. लेकिन सब कुछ इसकी दिशा और गति पर निर्भर करेगा.

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवर्ती तूफान और तैयार हो गया है. जिसका नाम "दित्वा" रखा गया है. "दित्वा" का मतलब होता है झील, यह नाम यमन ने दिया है. फिलहाल यह चक्रवाति तूफान श्रीलंका और तमिलनाडु तट पर तेजी से मूवमेंट कर रहा है. मौजूदा स्थिति के मुताबिक इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इससे पहले एक और चक्रवर्ती तूफान बना था जिसका नाम "सीनियार" था. मौजूदा चक्रवात की तूफान का हर घंटे ऑब्जरवेशन दिल्ली के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भी किया जा रहा है.

मौजूदा स्थिति के मुताबिक झारखंड पर इस तूफान का ज्यादा कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है. सिर्फ बादल आएंगे और हवाएं चल सकती है. 30 नवंबर को रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैच की आयोजन में कोई बाधा नहीं आएगी.

"दित्वा" इस साल का पांचवा चक्रवात है. इससे पहले भी नवंबर के महीने में एक चक्रवात आ चुका है. लेकिन उल्लेखनीय चक्रवाती तूफान "मोंथा" ने दुर्गा पूजा के समय तबाही में मचाई थी. मौजूदा तूफान दित्वा कितना नुकसानदायक होगा यह उसकी दिशा और गति पर निर्भर करेगा. 

ये भी पढ़ें- JAC 10th-12th Datesheet 2026: JAC बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट, देखें पूरी डिटेल्स 

संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

Jharkhand Weather: सर्दी का डबल अटैक! झारखंड के 5 जिलों में आज ठंड का अलर्ट, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी कंपकंपी

झारखंड

Jharkhand Weather: सर्दी का डबल अटैक! झारखंड के 5 जिलों में आज ठंड का अलर्ट, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी कंपकंपी

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

पटना में ठंढ ने ली 45 वर्षीय राहगीर की जान, लोगों ने अलाव की मांग की

बिहार

पटना में ठंढ ने ली 45 वर्षीय राहगीर की जान, लोगों ने अलाव की मांग की