तिलैया बस्ती से साइबर ठग गिरफ्तार, कॉल गर्ल सर्विस के नाम पर करता था ऑनलाइन ठगी

By : News11 Bharat
तिलैया बस्ती से साइबर ठग गिरफ्तार, कॉल गर्ल सर्विस के नाम पर करता था ऑनलाइन ठगी

काशिफ अख्तर/न्यूज 11 भारत 

कोडरमा/डेस्क: कोडरमा पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने मोबाइल से गूगल ब्राउजर में स्कॉर्ट सर्विस वेबसाइट पर मोबाइल नंबर डालकर लोगों से संपर्क करता था और कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था.

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ तिलैया थाना कांड संख्या 337/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बरामद 

6 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 02 एटीएम, 02 चेकबुक, 04 बैंक पासबुक और ठगी से जुड़े स्क्रीनशॉट.

छापामारी दल थाना प्रभारी विनय कुमार, पु.अ.नि. विजय गुप्ता, सशस्त्र बल एवं पैंथर जवान मौजूद थे

यह भी पढ़ें:  5 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगी बरमसिया पुल की  मरम्मत, 45 दिनों तक पुल से यातायात पर रहेगी रोक

संबंधित सामग्री

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा