लूटकांड का खुलासा

पाकुड़ में क्रेशर लूटकांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने किया तीन बड़ी लूट की घटनाओं का उद्भेदन, पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से पकड़े गए आरोपी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ में क्रेशर लूटकांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले के हिरणपुर एवं रद्दीपुर ओपी क्षेत्र में क्रेशर प्लांटों को निशाना बनाकर नाइट गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पाकुड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक सप्ताह के अंदर तीन बड़ी लूट की घटनाओं का उद्भेदन किया है. मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार, हिरणपुर थाना क्षेत्र के आसनजोला स्थित रॉय एंड रॉय माइनिंग प्राइवेट कंपनी में अपराधियों ने नाइट गार्ड एवं मजदूरों को बंधक बनाकर क्रेशर का सामान लूट लिया था. वहीं, 2 नवंबर की रात महारो स्थित बंद पड़े पीस स्टोन क्रशर में 8 से 10 अपराधियों ने हसुआ, चाकू और लाठी के बल पर नाइट गार्ड को जान से मारने की धमकी देकर सामान लूट लिया था.लगातार हो रही घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार और एसडीपीओ पाकुड़ कुमार गौरव के संयुक्त नेतृत्व में विशेष SIT का गठन किया. टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की.

जांच में सामने आया कि सभी घटनाओं में एक ही अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी

  • मिथुन सरकार उर्फ मिठुन सरकार (36 वर्ष), निवासी मोन्डई, थाना बैष्णबनगर, जिला मालदा.
  • रिंकु शेख (26 वर्ष), निवासी जयरामपुर, थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद.
  • नबी शेख (47 वर्ष), निवासी शिवनगर, थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद.
  • लूट का सामान और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त बड़ा पिकअप वाहन, दो Vivo मोबाइल फोन, हसुआ, गड़ासी, तार काटने वाला उपकरण सहित लूटे गए तीन बड़े और दो छोटे क्रशर मोटर बरामद किए हैं. इसके अलावा एक क्षतिग्रस्त डीवीआर भी जब्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं, गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस की विशेष टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में एसडीपीओ विजय कुमार, एसडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी हिरणपुर रंजन कुमार सिंह सहित लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ मुफस्सिल, महेशपुर, रद्दीपुर, मालपहाड़ी, पाकुड़िया एवं सिमलौंग ओपी के पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 8 से 30 नवंबर तक भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह, तीन सप्ताह के शहीद सप्ताह पर पुलिस मुख्यालय अलर्ट

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026