Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक CRPF जवान से करीब 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने निवेश का झांसा देकर जवान को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे रकम ट्रांसफर करवा ली. जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब उसने तुरंत रांची साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई, चीराचास थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
झारखंड