प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के परवल गांव में बुधवार को भाजपा मंडल भरनो की ओर से आत्मनिर्भर भारत जन चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने की.इस मौके पर क्षेत्र भर से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व सांसद सुदर्शन भगत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव शामिल हुए.
मंच पर पहुंचने के साथ ही नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहीं सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं,बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का विशाल संकल्प है. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार गांवों में रोजगार,स्वरोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है.स्वदेशी पर जोर देते हुए अपने देश में बने वस्तुओं को आमजनों से दैनिक जीवन में उपयोग करने की अपील की.उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि, पशुपालन,लघु उद्योग और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें.
वहीं उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन के गठबंधन की सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता से किए गए कोई भी वादा हेमंत सोरेन ने पूरा नहीं किया,राज्य में अराजकता फैली हुई है,भ्रष्टाचार चरम पर है,कानून व्यवस्था चरमराई हुई है.यहां के नौजवानों को ठगने का काम किया गया है.किसानों की धान खरीद में सरकार पीछे हो गई है अभी तक उनसे धान की खरीद शुरू नहीं की गई है.किसानों को उनके उपज का सही मूल्य नहीं दे रही है.इस लिए आप सभी को आज जागने की जरूरत है.मैं आप लोगो को जगाने के लिए आया हूं.
मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कह आत्मनिर्भर भारत जन चौपाल का उद्देश्य स्वदेशी अपनाने पर जोर देने को लेकर की गई है.आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में पहल करना है.वहीं मौके पर पूर्व स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव ने कहा कि भाजपा की सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और आने वाले समय में कई नई योजनाएँ लागू होंगे,देश आत्मनिर्भर बन रहा है.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने स्थानीय विकास कार्यों,केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा की.
वहीं अंत में अतिथियों ने सामूहिक रूप से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने सभी मुख्य अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया.मंच का संचालन रामानंदन शाही और धन्यवाद ज्ञापन किशोर साहू ने किया.इस मौके पर नारायण साहू,किशोर साहू,पारस नाथ उरांव,रामधन साहू,भोला प्रसाद केशरी,सिसई मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव,पुसो मंडल अध्यक्ष सुमित महली,संतोष कुमार पांडा,पवन साहू,सुभानी उरांव,भैरो सिंह खेरवार,निरंजन सिंह,श्रीकांत केशरी,मुरारी केशरी,शिव सिंह,शम्भू केशरी,ओतीस साहू,गोपेश महतो,चंद्र भूषण पहान,मनोज सिंह,संजीत गुप्ता,पिंटू केशरी,सियाराम महतो,मनराज गोप,पीके सिंह,विनोद सिंह,विक्रम सिंह,अशोक महतो,कैलाश महली,वीरेंद्र सिंह,अशोक राय,लगनी देवी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: डीटीओ के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 107 बाइक पर कार्रवाई